हरिद्वार। खड़खड़ी स्थित एक होटल में संपन्न हुई भाजयुमो सप्तऋषि मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने चंद्रकांत पांडे ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दल जनता के बीच भ्रम फैलाने में जुट गए हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो को प्रचार कर विपक्ष को मूंहतोड़ जवाब दे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यो व कल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष घबरा गया है। जनता विपक्ष की असलियत को समझती है। विधानसभा चुनाव में भाजयुमो कार्यकर्ता अहम भूमिका अदा करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत से विजय हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि युवा मोर्चा पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड में युवा सरकार है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार करें। मंडल महामंत्री एवं पूर्णकालिक नवीन झा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को राजनीति के टिप्स देते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रुप से भागीदारी करें। केंद्र व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकारों के विकास कार्यो से लोग प्रभावित हैं। मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता, मोर्चा प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि हरिद्वार मंडल में युवा मोर्चा अच्छा कार्य कर रहा उस कार्य को आगे बढ़ाते हुए लगातार जनता तक विकास कार्यों पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में श्रेय शास्त्री, विदेश चैहान, शिवम ठाकुर, दिव्यम यादव, ऋषि चैहान, मुकुल गिरी, राहुल साहु, शिवम साहू, मंगल प्रजापति, तुषार अग्रवाल, बादल वशिष्ठ, दीपक पंत, अनुराग कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment