Skip to main content

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा,चिकित्सा,रोजगार की स्थिति बेहद खराब-नरेश शर्मा

 

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए आप नेता नरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार की स्थिति बेहद खराब है। लालढांग क्षेत्र में स्कूलों की हालत बेहद खराब है। चिकित्सा की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र की महिलाएं सिडकुल में काम करने जाती हैं। महिलाओं को मिलने वाले वेतन का आधा हिस्सा किराए में खर्च हो जाता है। उच्च शिक्षा के लिए बालिकाओं को कोटद्वार या हरिद्वार जाना पड़ता है। संसाधनों के अभाव में कई बालिकाएं पढ़ाई छोड़कर घर बैठ जाती हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवास करने वाले वन गुर्जरों को पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। नरेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक दस साल के कार्यकाल में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी नाकाम रहे हैं। विकास को लेकर प्रदेश की डबल इंजन सरकार की कोई भी घोषणा धरातल पर नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर क्षेत्र का समग्र विकास करने के साथ शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा। रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। जिला अध्यक्ष अमित विश्नोई ने कहा कि बूथ लेवल से लेकर ग्रामीण स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी तथा प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली माॅडल से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता लगातार साथ आ रही है। सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा अहम भूमिका अदा करेगा। इस दौरान अमरीश गिरी, मालती शर्मा, कुलदीप गोयल, संजू नारंग, अंकुर बागड़ी, अनिल सती, अर्जुन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।