Skip to main content

ग्रामीण भारत को आगे नहीं बढ़ाया गया तो भारत पिछड़ जाएगा-ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी

 महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया बापू एक नमन कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीं व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस फ्रंटल संगठनों की और से मध्य हरिद्वार स्थित बैंकट हॉल में बापू एक नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के लुिधयाना से आये संगीतकार गायक सरदार सुरेंद्र सिंह ने आजादी के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों फूलमाला पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आजाद भारत की धरोहर हैं। गांधी जयंती पर शहर ही नहीं गांवों में जाकर देखने की जरूरत है कि आजादी के 75 वर्ष बाद गांवों की स्थिति कैसी है। यदि ग्रामीण भारत को आगे नहीं बढ़ाया गया तो भारत पिछड़ जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक कुमार शर्मा व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि गांधी जयंती पर 1 अक्टूबर से उत्तराखंड की 760 पंचायतों में कांग्रेसजन प्रवास कर रहे हैं। वहां के वातावरण से रूबरू हो रहे हैं। इसे देखकर ही हमें आगे के भारत निर्माण करना होगा। कांग्रेस ने हमेशा दलितों, किसानों, महिलाओं को सम्मान दिया है। इस पंरपरां को आगे बढ़ाया जाएगा। मुस्लिमों ने हमेशा कांग्रेस का झंडा हमेशा ऊंचा रखा है। उन्होंने कभी भी फिरकापरस्त ताकतों का साथ नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों का सम्मान किया है आगे भी करती रहेगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की व महिलाओं की बराबर भागीदारी होगी। मेयर श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई की सारी हदें पार कर दी हैं। गरीब के लिए एक वक्त का भोजना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी व असद महमूद ने कहा कि महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डा.संजय पालीवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजीव चैधरी ने किया। कार्यक्रम को श्रमिक नेता मुरली मनोहर, प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, यशवंत सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, शुभम अग्रवाल, ओपी चैहान, अंजू मिश्रा, शशी झा, सपना सिंह, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, गुलबीर सिंह, राजेश शिवपुरी, रवि कश्यप, फुरकान अली, चैधरी बलजीत सिंह, सतीश कुमार महासचिव, संजीव चैधरी, जटाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश पुंडीर, प्रदीप अग्रवाल, अमन गर्ग, डॉ समीरसिंह, राजीव गौड़, उदयवीर चैहान, दिनेश वालिया, महेश प्रताप राणा, जितेंद्र विद्याकुल, अम्बिका पांडे, अशोक उपाध्याय, संग्राम सेनानी परिवारों की परिषद के महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी, धर्मपाल ठेकेदार, शाहनवाज कुरैशी, बलराम राठौड़, इंआकाश बिरला, विशाल राठौड़, सुनील कुमार, वसीम सलमानी, कपिल रोहिल्ला, मनीराम बागड़ी, हाजी फैयाज अली, हाजी शेरू अंसारी, मुसर्रत आजम शैफी, उषा शर्मा, श्रीमती रामकिशन कोरी, गौरव चैहान, नावेज अंसारी, मनोज जाटव, संगम शर्मा, रिजवान कुरैशी, राजेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद चंचल, धूम सिंह सैनी, किरणपाल बाल्मीकि, दिलशाद मसूरी, डामेहरबान, प्रताप सिंह, सीपी सिंह, राजेंद्र भंवर, जितेंद्र चैधरी, सत्यपाल शास्त्री, हरिशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा, इमदाद हाजी, अनीश कुरैशी, तस्लीम कुरैशी, मुर्सरफ सैफी, असद महमूद आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।