हरिद्वार। नगर निगम के ग्राम सराय स्थित कंपोस्ट प्लांट में प्रोसेसिंग एवं निस्तारण का कार्य करने वाली राम सिंह फर्म का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के निरीक्षण के दौरान अनियमितता के साथ ही कार्य संतोषजनक नहीं मिला। जिस पर यह कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के मुताबिक वैज्ञानिक तरीके से कूड़े के निस्तारण को लेकर प्लानिंग की जा रही है। कई कार्य प्लांट में चल रहे हैं। इसके साथ ही कूड़े के प्रोसेसिंग एवं निस्तारण को लेकर प्लांट में जब निरीक्षण किया तो फर्म राम सिंह का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। जिसके बाद अनुबंध को समाप्त करने के साथ ही दूसरी कंपनी को टेंडर देने की प्रक्रिया शुरू की। नगर आयुक्त ने बताया कि प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए 100 एमएम अतिरिक्त ट्रोमल लगाने के साथ ही प्लांट के चारों तरफ चाहरदीवारी का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब सभी 60 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदानों में ही डाला जाए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment