Skip to main content

डिग्री काॅलेज शुरू होने सम्बन्धी शासनादेश जारी होने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाईयां

 


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में राजकीय डिग्री काॅलेज की स्थापना हेतु प्रदेश सरकार द्वारा किये गये शासनादेश से उत्साहित क्षेत्र की जनता व व्यापारियों ने दूधाधारी चैक पर मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत का आभार जताया तथा क्षेत्रीय पार्षद सुनीता शर्मा व भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी का भव्य स्वागत किया। क्षेत्र के गणमान्यजनों व व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश का समग्र विकास कर रही है। भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के प्रयासों से जहां हरिद्वार में मेडिकल काॅलेज का कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है वहीं उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में प्रदेश सरकार ने डिग्री काॅलेज का शासनादेश जारी कर दिया है जिसमें इसी सत्र से विज्ञान, कला, वाणिज्य तीनों संकायों की कक्षाएं प्रारम्भ होगी। क्षेत्रीय पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रयास से भूपतवाला में डिग्री काॅलेज की स्थापना होने से क्षेत्र के बच्चों विशेषकर लड़कियों को अपने घर के पास ही न्यूनतम फीस में उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अनुभवी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अगुवाई में शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य हो रहा है। शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता व सूर्यकान्त शर्मा ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के युवाओं को एक ही छत के नीचे तीनों संकायों की उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। एबीवीपी के प्रांतीय नेता रितेश वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत व भाजपा पार्षद दल का शीघ्र ही भव्य अभिनन्दन करंेगे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, व्यापारियों व भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाते हुए आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर अमित गुप्ता, सूर्यकान्त शर्मा, सीताराम बडोनी, मुकेश पुरी, रविन्द्र कुमार, रामअवतार, दिनेश शर्मा, डाॅ. रितेश वशिष्ठ, लक्षित भारद्वाज, सतनाम, चन्द्रभूषण शुक्ला, अनुराग शुक्ला, मनोहर लाल, जगत चैधरी, आदर्श पाण्डेय, अर्जुन सिंह राणा, मनोज जोशी, तरसेम कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, विशाल गुप्ता, आशु कण्डवाल, सचिन शर्मा, राघव ठाकुर, सोनू पंडित, सुखेन्द्र तोमर, भारत नन्दा, आदित्य यादव समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर भाजपा के हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,जिला महामंत्री विकास तिवारी, मन्डल महामन्त्री तरूण नैय्यर, दिनेश पांडे  ने कहा कि हरिद्वार के छा़त्रों को डिग्री लेने के लिए दूर या बाहर नहीं जाना पड़ेगा तथा अस्पताल निर्माण होने से उत्तरी हरिद्वार के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीक मिल सकेंगी। केशवानंद भट्ट, अजीत कुमार, वात्सल्य, बासु, सुशांत कुमार, सुरेन्द्र मिश्रा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।