Skip to main content

समाजसेवी डा.महेंद्र राणा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल


 हरिद्वार। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के संयोजक डा.महेंद्र राणा गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी प्रदेश कार्यालय देहरादून में उनके साथ-साथ भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के निवर्तमान बोर्ड सदस्य डा.चंद्रशेखर वर्मा,डा.कमल नयन डंगवाल,डा.अनुराग उनियाल,डा.पारस अग्रवाल,डा.सद्दाम हुसैन,डा.जहांगीर आलम ,डा.मनु कुमार, दिगम्बर रावत, एडवोकेट नरेंद्र राणा, विनिश उनियाल, शाहिद अंसारी, धीरज राणा, राजीव चैहान,मलखित रौथान आदि को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनि, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य अनिल भास्कर, मनीष करणवाल सहित राज्य के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल होने पर डा.राणा एवं उनके साथियों का स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.राणा ने कहा कि उत्तराखण्ड की वर्तमान भाजपा सरकार की कोरी घोषणाओं ,जनभावनाओं के विपरीत लिए गये भू कानून,देवस्थानम बोर्ड,पहाड़ी क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण जैसे निर्णयों,लोकायुक्त नियुक्ति एवं प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के रोजगार के प्रति उदासीनता से आहत होकर उन्होंने सक्रिय राजनीति में आकार उत्तराखण्ड के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है। डा.राणा ने अपनी राजनैतिक पारी के लिए कांग्रेस को ही चुनने का कारण बताते हुए कहा कि प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने में व्यावहारिक धरातल पर कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जैसे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं जो उत्तराखण्ड की समस्याओं एवं यहाँ की जल जंगल जमीन संस्कृति को जड़ से समझते हैं तथा इनका व्यावहारिक समाधान करने में सक्षम हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।