Skip to main content

रावण हनुमान संवाद एवं लंका दहन की लीला का किया गया मंचन


 हरिद्वार। श्री रामलीला रंगमंच मायापुर द्वारा आयोजित रामलीला में रावण हनुमान संवाद एवं लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया। आज रंगमंच पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल भास्कर अतिथि के रुप में आमंत्रित थे। रंगमंच के वरिष्ठ पदाधिकारी कमल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और नीरव साहू ने अतिथियों को भगवान श्रीराम का अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। रंगमंच का संचालन राजू मनोचा ने किया। रंगमंच पर आज रावण हनुमान संवाद देखने लायक था। राम भक्तों ने दोनों पात्रों की अदायगी से खुश होकर तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। रावण के किरदार में अमित चैटाला ने अपने डायलॉग से दर्शकों का मन मोह लिया। मेघनाथ के रूप में बॉबी सैनी और अक्षय कुमार के रूप में अजय डोबरियाल, विभीषण के रूप में रंगमंच के वरिष्ठ पात्र सुनील शर्मा एवं वीर बजरंगी हनुमान के रूप में रंगमंच के डायरेक्टर गौरव कालरा ने अपने अभिनय के साथ न्याय किया। उन्होंने अपनी अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगमंच पर अशोक वाटिका का दृश्य देखते ही बनता था। अशोक वाटिका में बेहतरीन ढंग से बड़ी मात्रा में रंगमंच के अध्यक्ष पवन अग्रवाल की प्रेरणा से गौरव पाल फल विक्रेता रोडवेज ने पूर्व की भांति लगातार 10 वर्षों से अशोक वाटिका के लिए भरपूर मात्रा में फल रंगमंच को प्रदान किए जिसे हनुमान जी के माध्यम से राम भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा गया। रावण सीता संवाद में मां जानकी के रूप में ऋषभ गोस्वामी और रावण के रूप में अमित चैटाला ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। रावण ने अपने मंत्रियों के कहने पर हनुमान जी के पूंछ में आग लगा दी और हनुमान जी ने लंका को पूर्ण रूप से जला दिया। लंका दहन का बेहतरीन मंचन किया गया। भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में जयंत गोस्वामी, लखन लाल जी के रूप में वरुण गोस्वामी और दरबारी के रूप में माणिक गिरी और बृज किशोर सक्सेना ने दर्शकों को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों ने तालियों से दोनों पात्रों का उत्साहवर्धन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।