हरिद्वार। व्यापार मंडल महानगर (चैधरी) की कनखल स्थित गीता भवन में संपन्न हुई बैठक में नगर निगम के स्वच्छता शुल्क का विरोध किया गया। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश मारवाड़ी ने कहा कि बीते दो वर्षों से व्यापारी कोरोना की मार झेल रहा है। व्यापारी जीएसटी, इनकम टैक्स, हाउस टैक्स, बिजली पानी पर टैक्स देता आ रहा है परंतु सरकार ने व्यापारियों को कोरोना काल किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी। बल्कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता शुल्क लगाकर व्यापारियों का शोषण करने का काम किया है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट ने एवं संचालन महानगर महामंत्री दीपक गोनियाल ने किया। महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि बोर्ड को तत्काल प्रस्ताव को निरस्त करना चाहिए। यह प्रस्ताव जनहित के विरुद्ध है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मेयर, मुख्य नगर अधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन देगा। महानगर महामंत्री दीपक गोनियाल ने कहा कि कनखल की सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है जगह जगह ठेली वालों ने मार्ग को बाधित कर रखा है। बैठक में महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिरोही, मीडिया प्रभारी रिंकी अरोड़ा, चंद्रशेखर गोस्वामी, हेमंत कश्यप, दिनेश धीमान, मनोज शर्मा, जोगेंद्र मेहता, सुशील सैनी, सोनू अरोड़ा, विश्वास, शंकर भाटिया, संदीप धीमान, सतीश आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment