Skip to main content

लखीमपुर घटना के विरोध में रालोद,जाट महासभा ने फूंका यूपी सरकार का पुतला

 


हरिद्वार। डा.मनोज कुमार-यूपी के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई किसानों की मौत के विरोध में जाट महासभा पंचपुरी एवं राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंकुश हो गयी है। किसानों, मजदूरों, गरीबों, अल्पसंख्यकों को कुचलने का काम किया जा रहा है। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे चार किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाट महासभा के महामंत्री धर्मेन्द्र चैधरी ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले 10 माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने का तैयार नहीं है। किसानों की मांगे मानने के बजाए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसान परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ’लोकदल छात्र संघ जिला अध्यक्ष दीपांशु’ ने कहा कि किसानों पर हो रही ज्यादती किसी रूप में सहन नही की जाएगी। इसका जबाब किसान 2022 के विधानसभा चुनाव में देंगे। प्रदर्शन करने वालों में नरेशपाल बलियान राजवीर सिंह मलिक, कृष्णकुमार पुनिया, रकम सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुग्रीव सिंह, सुरेश चैधरी, ओमप्रकाश मलिक, संजय कुमार पुनिया, बदन सिंह चैधरी, देवेंद्र कुंडू, सिकंदर सिंह, राजीव कुमार, नरेशपाल बलियान, राममेहर सिंह, सुखबीर सिंह, महिपाल सिंह, निरंकार सिंह, वेदप्रकाश पाल, हरपाल सिंह बलियान, नरेन्द्र सिंह, सोनू राठी, शुभम, ऐके राठी, आकाश तोमर, सुधीर, शिवम, सुभाष मालिक, एमआर पंवार, सुदेश राणा, सतेंद्र पुनिया, राज कुमार, प्रभुराम खरवा, राहुल चैधरी, रविन्दर चैधरी, जीतू राठी, अमन संसारी, सुदेश चैधरी व नवबहार सिंह आदि आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।