Skip to main content

सुभाष नंबरदार बने भाकियू अंबावता प्रदेश अध्यक्ष, सिताब सिंह व बंशी अहमद महासचिव

 


हरिद्वार। सुभाष नंबरदार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने शनिवार को हरिद्वार में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि यूनियन को अधिक गतिशील बनाने के लिए प्रदेश व जिला इकाई का पुर्नगठन किया गया है। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में सुभाष नंबरदार प्रदेश अध्यक्ष, चैधरी सिताब सिंह व बंशी अहमद प्रदेश महासचिव, एडवोकेट सहदीप सिंह प्रदेश प्रवक्ता, सागर सिंह कोषाध्यक्ष, फरमान त्यागी अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा सुदेशना वर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, परविन्दर चैधरी प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग, अखलाक हरिद्वार जिला अध्यक्ष, माया कश्यप जिला अध्यक्ष महिला विंग, रमन सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष, मौहम्मद दानिश जिला प्रवक्ता, इतेश धीमान जिला मीडिया प्रभारी, रविन्द चैधरी लक्सर ब्लाॅक अध्यक्ष, आशा चैधरी लकसर तहसील अध्यक्ष महिला विंग, अरविन्द बबलू तहसील अध्यक्ष लकसर, सपना चैहान सोशल मीडिया काॅर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तराखण्ड की सरकार किसानों की समस्याएं दूर करने में नाकाम रही हैं। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भी किसानों को राहत देने में नाकाम रही है। ना तो फसलों का उचित दाम मिल रहा है ना मिलों पर बकाया किसानों के बकाए का भुगतान कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। यूपी के लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों पर कार चढ़ाकर चार किसानों की हत्या कर दी जाती है। किसानों का हाल जानने जा रहे विपक्ष के नेताओं को उनसे मिलने से रोका जाता है। मामले में केंद्रीय मंत्री के पुत्र के खिलाफ मुकद्मा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान किसान अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने का काम करेंगे तथा किसान हितैषी सरकार का गठन करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर ऊर्जावान कार्यकर्ताओ को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामपाल, रोबिन पंवार, निसार अहमद, सुनीता नोटियाल, रश्मि चैधरी, मीरा धीमान, सपना चैधरी, सुभाष नंबरदार, रमन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सागर सिंह, राव इरशाद, परविन्दर सिंह, दिनेश वालिया, फरमान त्यागी आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...