Skip to main content

दशरथ दरबार, मंथरा-कैकेयी संवाद, राम वनवास की लीला का हुआ मंचन

 


हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजि. हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित लीला का शुभारम्भ भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनित जौली, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सहसंयोजक गगन यादव व शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल बृजवासी ने फीता काटकर किया। रामलीला मंचन के शुभारम्भ के अवसर पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने समाज में मर्यादा स्थापित करने का काम किया। उन्होंने माता, पिता, भाई, पत्नी, मित्र व सेवक के साथ आचरण करने की मर्यादा स्थापित की। उन्हांेने कहा कि रामलीला का मंचन समाज को सार्थक दिशा प्रदान करता है। वर्तमान आधुनिकता की चकाचैंध में रामलीला मंचन से युवा पीढ़ी व नन्हे-मुन्हे बच्चों को संस्कार व संस्कृति की शिक्षा मिलती है। पार्षद विनित जौली ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संस्था ने अपने आयोजन के प्रथम वर्ष में ही उच्च स्तर की रामलीला का मंचन कर क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सहसंयोजक गगन यादव ने कहा कि भारत ही नहीं अपितु विश्व के अनेक देशों में रामलीला का मंचन किया जाता है। रामलीला का मंचन हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। संस्था के अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुर्ल, मंत्री सन्नी चैटाला, सचिव भोला शर्मा, संगठन सचिव अमित बोरी, डायरेक्टर व कोषाध्यक्ष समीर शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत किया। रामलीला मंचन में दशरथ दरबार, मंथरा-कैकेयी संवाद, राम वनवास की लीला का मंचन किया गया जिसमें दशरथ के रूप में संजय, कैकेयी के रूप में हरि गुरूजी, राम जी के रूप में प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण के रूप में नीरज, सीता के रूप में आकाश शर्मा ने अपने मार्मिक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...