हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जोसा, सीएसएबी के लिए रिपोर्टिंग एवं सहायता केंद्र प्रदान किया है। संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज मदान ने रिपोर्टिंग सेंटर प्रभारी डॉ. मुरली मनोहर तिवारी को नियुक्ति किया है। इनके निर्देशन में एक समिति का गठन किया गया है, जो सेंटर की व्यवस्था एवं कार्यों का संपादन करेगी। प्रो. पंकज मदान ने बताया कि गुरुकुल के बीटेक परिसर में बने रिपोर्टिंग एवं सहायता केंद्र में देश के सभी एनआईटी, आईआईआईटी, राज्य के प्रौद्योगिकी संस्थानों में बीटेक प्रथम वर्ष में छात्रों के प्रवेश और ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इसके साथ ही प्रमाण पत्रों के सत्यापन, प्रवेश संबंधी प्रक्रिया में हो रही कठिनाइयों के समाधान एवं दिव्यांग छात्रों के फिजिकल वैरिफिकेशन का कार्य किया भी जाएगा। बताया कि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में पिछले कई वर्षों से यह सेंटर चला रहा है। पिछली बार करीब 850 छात्रों ने इस सेंटर पर रिर्पोटिंग की थी। विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय एक विशेष सेंटर के रूप में उभरा है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment