Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

 


हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने चुनाव अभियान में तेजी लाते हुए बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला 9 और 10 अक्तूबर को आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला की तैयारियों लेकर शुक्रवार को प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पाण्डे ने बैठक ली। बैठक में मीडिया कोऑर्डिनेटर जरिता, प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख विजय सारस्वत, प्रशिक्षण विभाग संयोजक इंदु मान शामिल रही। उत्तरी हरिद्वार स्थित राधा कृष्ण आश्रम में दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने बताया कि 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में, पहले दिन गढ़वाल मंडल की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5 बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। दूसरे स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में, प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। पहले स्तरीय प्रशिक्षण से प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं में प्रशिक्षक की भूमिका निभाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में, कार्यकर्ताओं के साथ, कांग्रेस पार्टी के मूल सिद्धांतों, राष्ट्रीय आंदोलन और देश के विकास  में कांग्रेस पार्टी की भूमिका से लेकर, वर्तमान समय मे गांधीवादी मूल्यों के महत्व पर चर्चा की जाएगी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में, कांग्रेस पार्टी के मूल सिद्धांत, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों का महत्व और भी बढ़ गया है। आज पूरी दुनिया एक बार फिर गांधी जी के मूल सिद्धांतों की तरह देख रही है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में, चुनावों के मद्देनजर बूथ मैंनेजमेंट से लेकर पार्टी के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में, अखिल भारतीय प्रशिक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सचिन राव के अलावा, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षक और नेता हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव और झारखंड की विधायक दीपिका पाण्डे, मीडिया कोऑर्डिनेटर जरिता लैतफलांग, प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख विजय सारस्वत, इंदु मान संयोजक, कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग ने, आयोजक समिति के साथ एक बैठक आयोजित की तथा इंतजामों को अंतिम रूप दिया। बैठक में मुख्यरूप से राजपाल बिष्ट, प्रेम बहुखंड़ी, महेश प्रताप राणा, रवि बहादुर, संजीव चैधरी, अनिल भास्कर, मनोज महन्त, पुष्कर सारस्वत, शरद शर्मा, मनी राम बागड़ी, तुषार कपिल, अभिमन्यु मान, झारखंड से प्रसाद निधि आदि मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।