Skip to main content

स्वच्छता पखवाड़े के तहत पर्यटन विभाग ने चलाया सफाई अभियान

 


हरिद्वार। स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार को हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, रोडी बेलवाला, सी0सी0आर0, शिव घाट, विष्णु घाट, नाई घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल के नेतृत्व में नेहरू युवा केन्द्र, नमामि गंगे अकाक्षा इण्टरप्राइजेज, माई एडवेंचर क्लब, सुलभ इण्टरनेशनल, होम स्टे एसोसिएशन के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल ने कहा कि गंगा हमारी आस्था का केंद्र बिन्दु है। आम जनमानस को भी मां गंगा की पवित्रता को लेकर अपने प्रयास करने चाहिए। गंगा की स्वच्छता निर्मलता को लेकर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाए जाने जरूरी हैं। गंगा में मैला कुचैला पदार्थ ना डालें। गंगा हमारी आस्था का केंद्र बिन्दु हैं। लाखों करोड़ों लोगों की भावनाएं मां गंगा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। यात्रियों एवं पर्यटकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिये भी जागरूक किया। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि हर की पैड़ी पर चलाए गए सफाई अभियान में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा प्लास्टिक व रेलिंग में फंसे कपड़े भी निकाले गए। इस दौरान हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, गऊ घाट, सीसीआर टॉवर के पास गंदगी, कचरा, प्लास्टिक पॉलीथिन कपड़े आदि उठाया गया। सफाई अभियान के दौरान गंगा घाट के किनारे जमे हुए लगभग 5 टन कूड़े, गंदगी को हटाया गया तथा भारी मात्रा में गंगा नदी के किनारे पहले गंदगी के अंबार को हटाया गया। सफाई अभियान में नमामि गंगे आकांक्षा इण्टरप्राइजेज, नेहरू युवा केन्द्र, माई एडवेंचर क्लब, सुलभ इण्टरनेषनल, नेचर फाउंडेशन एवं होम स्टे एसोसिएशन के अलावा मुकुल राठी, नितिन शर्मा, मनोज कुमार, तीरथ, गंभीर सिंह कोहली, किरण भटनागर, नमामि गंगे के देवषंकर राय, अनिल त्रिपाठी, प्रशांत घाघट, आदित्य चैहान, बबली, संध्या, माई एडवेंचर क्लब की एमडी शिवानी गुंसाई, आषीष गुंसाई, काजल, आशु, आकाश, दीपक, पंकज, प्रवेश, विक्की, पुनीत, अनिल, मनोज कुमार, सुलभ इण्टरनेशनल से प्रमोद कुमार झा, विनय कुमार, शान्तनु कुमार, जगपाल, कुलदीप, गोलू, प्रवीन पाण्डेय, राहुल, जगदीश, राजीव, सुखवीर आदि लोग ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।