Skip to main content

एटक स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

 हरिद्वार। एटक के स्थापना दिवस के अवसर पर भेल में शताब्दी दिवस समारोह मनाया गया। भेल के सेक्टर पांच स्थित लुम्बा नागर भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पूरे भारत वर्ष के अन्दर मजदूरों के द्वारा एटक का स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। वक्ताओं ने बताया कि आज ही के दिन आँल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एआईटीयूसी, भारत की प्रथम केंद्रीय ट्रेड यूनियन की स्थापना 31 अक्टूबर 1920 को शेरे पंजाब लाला लाजपत राय की अध्यक्षता मे हुई थी। इस दौरान एटक, हीप के महामंत्री सन्दीप चैधरी ने कहा कि एटक यूनियन के पास मजदूरों वर्ग के त्याग, संघर्ष एवं बलिदानों का एक स्वर्णिम इतिहास है। आज देश के अन्दर ट्रेड यूनियन आन्दोलन को 101 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। एटक एक मात्र ऐसी ट्रेड यूनियन जिसने मजदूरों की लड़ाई के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन मे भी बढ़-चढ़कर भाग लिया था। ट्रेड यूनियन ऐक्ट 1926 एवं वर्कर्स कम्पन्शेसन एक्ट 1923 एटक की बड़ी उपलब्धि है। हम सभी आज संकल्प लेते हैं कि भेल के श्रमिकों की समस्याओं के निदान हेतु ट्रेड यूनियन आन्दोलन को और अधिक मजबूत करेंगे। एटक, (सीएफएफपी) के अध्यक्ष का.एकेदास ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सी.एफ एन्ड्रयूज, जेएम सेन गुप्ता, सत्यमूर्ति, का.वीवी गिरी एवं सरोजिनी नायडू जैसे राष्ट्रवादी नेताओं ने एटक का प्रतिनिधित्व किया। एटक के नक्शे कदम पर चल कर आज देश में 13 सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन और लगभग 65 हजार रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियन काम कर रही है। इसीलिए एटक को ट्रेड यूनियन का जन्मदाता भी कहा जाता है। एटक, हीप के अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने कहा कि एटक की स्थापना के बाद से ही एटक यूनियन का उद्देश्य मजदूर वर्ग की आर्थिक और सामाजिक स्थितियों में सुधार करना है एवं अपने रोजगार से संबंधित सभी मामलों में श्रमिकों के हितों, अधिकारों और विशेषाधिकारों को देखना, बढ़ावा देना, उनकी सुरक्षा करना और उन्हें आगे बढ़ाना है। इस दौरान एटक, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एमएस त्यागी, नईम खान, आईडी पन्त,जिलाध्यक्ष मुनरिका यादव,रविप्रताप राय, अमृत रंजन, विक्रांत त्यागी, दीपक कुमार, गजेन्द्र कुमार, परमाल सिंह, घनश्याम यादव, विकास चैधरी, पवन कुमार, सतीश चैहान, शास्त्रि कुमार मांझी, संकल्प त्यागी, जितेन्द्र पटेल, सतेन्द्र कटारिया,अजित सिंह, चिरंजीव,गोपाल शर्मा,जितेन्द्र प्रसाद, प्रदुमन त्यागी, राजीव शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, रोहित सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।