हरिद्वार। शिवालिक नगर के मुख्य बाजार के इस प्रकाश-उत्सव का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रिबन काट कर उदघाट्न किया। राजीव शर्मा ने सभी व्यापारी भाइयों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका सभी व्यापारियों के साथ किसी भी कार्य के लिए हमेशा साथ खड़ी हैं और व्यापारी हितों का हमेशा ध्यान रखा जाएगा। बाजार को आकर्षक तरीके से सजाए जाने पर उन्होंने व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई व उनकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। व्यापार मंडल के संरक्षक रविकांत गुप्ता व व्यापार मंडल शिवालिक नगर के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई ने अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल (संबंध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, संरक्षक रविकांत गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, सभासद पंकज चैहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चैधरी, हिमांशु अहलावत, उपाध्यक्ष विकास बाली, अवधेश सिंह, संदीप, अनिल रावत, तनुज अग्रवाल,महामंत्री राजीव चैहान, देवेंद्र चैहान, अमित भट्ट, राजेश चैधरी,रामराज चैहान, रतीभान सैनी, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव विनोद शर्मा, अजय अरोड़ा, प्रदीप कुमार, मनदीप सिंह महेश चैहान, नवीन भट्ट, राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment