Skip to main content

विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार खनन और आबकारी के शरणागत-दसौनी

 कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

हरिद्वार। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले दस वर्ष में आठ मुख्यमंत्री देने वाली भाजपा की सरकार केवल आबकारी एवं खनन के शरणागत हो गयी है। उन्होने कहा कि सरकार के द्वारा विकास नही,बल्कि केवल विकास की बाते हो रही है और सरकार के मातहत टासर्फर पोस्टिंग का कार्य हो रहा है। दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर देवस्थानाम बोर्ड निरस्त किया जाएगा। गैरसैंण को उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती का रास्ता खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सोमवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती दसौनी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में लोगों को मुलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। जिससे चलते लोग भाजपा की सरकार से तंग आ चुके हैं। कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी, नोटबंदी, कृषि कानून लागू करके देश की जनता को केवल परेशान करने का कार्य किया है। बताया कि यदि उत्तराखंड में उनकी सरकार बनती है तो गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित किया जाएगा। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। देवस्थानम बोर्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती को लेकर कदम उठाये जायेंगे। कहा कि प्रदेश में पांच साल में तीन तीन बार मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी सरकार केवल बाते और वादे ही कर रही है। धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। सरकार बिना होमवर्क के तथा संबंधित वर्गो से सलाह किए बिना नीतियां और कानून लागू कर रही है। जनता समस्याओं से जूझ रही है। प्रदेश में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जिला अस्पताल रेफरल सेंटर बन कर रह गए हैं। सरकारी स्कूल भवनों में पेयजल व टायलेट की व्यवस्था नहीं है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। भाजपा के पदाधिकारियों व विधायकों पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता उत्पीड़न के आरोप लगा रही हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। पुलिसकर्मियों के परिवार ग्रेड पे के लिए आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा सरकार घोटालों की सरकार बन कर रह गयी है। किसान, मजदूर, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी सभी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। जनता की समस्याओं को दूर करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाए सरकार अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग में लगी है। वार्ता के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर, भेल श्रमिक नेता सीपी सिंह, राजबीर चैहान, विकास चैधरी, मुरली मनोहर, यशवंत सैनी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डेय, ब्लाॅक अध्यक्ष रवि कश्यप, बीएस तेजयान, पूर्व पार्षद अमन गर्ग,महेश प्रताप राणा, जटाशंकर श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय, तेलूराम प्रधान, सुषमा सहगल, अनिल भास्कर, शुभम अग्रवाल, नरेश सेमवाल आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।