Skip to main content

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सावधान रहें,परिवार संग दिवाली पर्व मनाए-मंगला माता


 हरिद्वार। हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति विकट है जिसमें ऐसे नेता व मंत्री की आवश्यकता है जो सभी वर्गों की भावनाओं को समझते हों। पहाड़ों में छोटे-छोटे विकास कार्यों से ही स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है। यह बात मंगला माता ने शुक्रवार को गुरुमंडल आश्रम में आयोजित दीवाली मिलन के मुख्य समारोह में कही। भाजपा ने शुक्रवार को शहर विधान सभा क्षेत्र में 12 स्थानों पर वर्चुअल दीवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में पहुची मंगला माता ने कहा कि कुछ साल पहले बदरीनाथ में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया तो उसी साल चारों धामों में अस्पताल खोले गए। जिससे यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह परिचित होने के कारण उसी लिहाज से यहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सावधान रहें। बड़े कार्यक्रमों को करने से बचें। परिवार के साथ दिवाली पर्व को मनाएं। मंगला माता ने कहा कि हंस फाउंडेशन का पूरा सहयोग हरिद्वार की जनता को रहेगा। उनके द्वारा जो भी प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। आमजन की सेवा के लिए हैं और भविष्य में भी जब कभी हरिद्वार समेत उत्तराखंड के लोगों को उनकी आवश्यकता पड़ेगी वह हमेशा तत्पर रहेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा में दीपोत्सव का पर्व आज से ही प्रारंभ हो गया है। पूरा देश जहां आगामी चार नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी वहीं हरिद्वार में यह पर आज से ही प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन देश के 28 राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहा है। सतपुली में एक बड़ा अस्पताल, हरिद्वार में भी हंस फाउंडेशन का नेत्र चिकित्सालय है। अनगिनत लोगों की फाउंडेशन समय पड़ने पर मदद करता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्षों में राज कुमार अरोड़ा, वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा, छवि त्यागी, मुकेश कौशिक, विदित, मृदुला सिंघल, चंद्र कांत पांडे, सुमित लखेड़ा, विकी अरोड़ा, पार्षदों में अनिल मिश्रा, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली, सपना शर्मा, ललित रावत, विवेक उनियाल समेत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, आशा सारस्वस्त, विकास कुमार आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।