Skip to main content

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार कदम उठा रही-आदेश चैहान


 हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चैहान, शिवालिकनगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा, कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने पदाधिकारियों को पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। एक होटल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चैहान ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था के मुख्य सूत्रधार हैं। कोरोना काल में व्यापारियों ने धैर्य का परिचय देते हुए लाॅकडाउन को सफल बनाया और जरूरतमंदों की सेवा में योगदान किया। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व उनके हितों के लिए सरकार निरंतर कदम उठा रही है। नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा व समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठित होकर व्यापारी हितों में कार्य करें। व्यापार मण्डल अध्यक्ष विभास सिन्हा व महामंत्री अशोक उपाध्याय ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही शासन प्रशासन का सहयोग करते रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं का प्रशासन से समन्वय बनाकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद से ही व्यापारी मंदी का सामना कर रहे हैं। सरकार को व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए व्यापारियों की मदद के लिए पैकेज जारी करना चाहिए। इस दौरान व्यापार मंडल के मीडिया प्रभरी शाहरुख अली, कोषाध्यक्ष समीर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष रविंदर उनियाल, प्रवीण तिवारी, गोविंद चैधरी, रवि वर्मा, विवेक गुप्ता, महामंत्री ऋषभ शर्मा, प्रचार मंत्री रिंकू चैरसिया, सह संगठन मंत्री रणजीत कुमार, सचिव विवेक चैहान, हिमांशु माहेश्वरी सचिव, उपेंद्र चैधरी, आलोक बंसल, संगठन मंत्री शिवेश, संगठन मंत्री संजय गुप्ता, गौरव शेट्टी, महेश चैहान, सुमित पाल सिंह, आजम सलमानी, सुधा सिंह, हेम बोरा दिनेश कांडपाल,  सत्येंद्र सिंह, भुवन डिमरी, धीरज कुमार, सुदीप जैन आदि संगठन पदाधिकारियों के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।