Skip to main content

केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्रतार किया जाये-ऋषिपाल अंबावता

 


हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। घटना में शामिल केंद्रीय गृह राज्य के मंत्री को पुत्र को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए तथा मंत्री को पद से बर्खास्त किया जाए। किसानों का उत्पीड़न करने वाली सरकार का पतन निश्चित है। चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर चार किसानों की हत्या कर दी गयी। लेकिन घटना में शामिल मंत्री पुत्र को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जिससे सरकार की संवदेनहीनता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि केवल मुआवजा देकर किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। मंत्री पुत्र की गिरफ्तारी व मंत्री की बर्खास्तगी किसानों की दो प्रमुख मांगों को भी पूरा किया जाना चाहिए। पूरे देश के किसान कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। लेकिन संवेदनहीन भाजपा सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। किसानों की मांगे पूरी करने के बजाए उन्हें गाड़ियों से कुचला जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री किसानों के खिलाफ लाठियां उठाने की बात करते हैं। विपक्ष को किसानों के हित में आवाज उठाने से रोका जा रहा है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी राज्यों में किसान भाजपा का विरोध कर सत्ता से हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू अंबावता की उत्तराखण्ड इकाई का पुर्नगठन कर संगठन को चुस्त दुरूस्त बनाया जा रहा है। शनिवार को प्रदेश व जिला इकाईयों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामपाल, रोबिन पंवार, निसार अहमद, सुनीता नोटियाल, रश्मि चैधरी, मीरा धीमान, सपना चैधरी, सुभाष नंबरदार, रमन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सागर सिंह, राव इरशाद, परविन्दर सिंह, दिनेश वालिया, फरमान त्यागी आदि भी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।