Skip to main content

महात्मा गांधी और उनके विचार सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे-सतपाल ब्रह्मचारी

 


हरिद्वार। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि देश व समाज को एकजुट कर अंग्रेजी दासता के खिलाफ विशाल अहिंसक आंदोलन खड़ा कर देश को आजाद कराने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सच्चे जननायक थे। उनके नेतृत्व में जाति, धर्म की दीवारे तोड़कर एकजुट हुए देश के लोगों ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। गांधी जयंती पर कनखल स्थित वाल्मिीकि आश्रम में आयोजित गांधी के सपनों का भारत गोष्ठी व सहभोज कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और उनके विचार सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे। आज जिस प्रकार देश व समाज बांटने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में उनके विचारों को अपनाने की बेहद आवश्यकता है। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश की एकता अखण्डता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि देश सेवा में ईमानदारी व सादगी की प्रतिमूर्ति स्व.लाल बहादुर शास्त्री का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वाल्मिीकि आश्रम के महंत स्वामी मानदास महाराज ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा थे। देश हमेशा महात्मा गांधी के विचारों पर चला है। उनकी विचारधारा पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री देश की विरासत हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। सफाई मजदूर नेता सुरेंद्र तेश्वर, पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी व हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार एक अटल सत्य हैं। संविधान एवं संस्कृति की रक्षा के लिए महात्मा गांधी व स्व.लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा सदैव प्रासंगिक रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष किरणपाल वाल्मिीकि, अशोक तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, चमार वाल्मिीकि महासंघ के अध्यक्ष भंवर सिंह, आकाश भाटी, नीरव साहू, नितिन यादव, विपिन पेवल, हाजी रफी खान, राजबीर चैहान, सत्यनारायण शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, अशोक धींगान, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान, शशी झा, लता जोशी, अर्चना शर्मा, रेखा बाल्मिीकि, हिमांशु बहुगुणा, कैलाश प्रधान, रविश भटीजा, पार्षद महावीर वशिष्ठ, रिजवान कुरैशी, हरद्वारी लाल, आत्माराम बैनीवाल, चेतराम तेश्वर, हरबंश चंचल, सुरेंद्र चंचल, नाथीराम पेवल, नानक चंद बिरला, राजेश शिवपुरी, डा.महेंद्र राणा, सुनील राजौर, जयपाल सिंह, सतपाल चंचल, असद महमूद, सलेखचंद, लक्ष्मीचंद, घश्याम पेवल, विपिन पेवल, नवीन छाछर, शिवदत्त, दिनेश, बलराम, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।