Skip to main content

निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकत्र्ता को संगठन में सम्मान दिया जाता है-मदन कौशिक


 हरिद्वार। विदित शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजयुमो जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर विदित शर्मा का स्वागत किया। विदित शर्मा का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि निष्ठावान कार्यकत्र्ताओं की बदलौत ही भाजपा वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा की सफलता में भाजयुमो की हमेशा अहम भूमिका रही है। मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा में निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकत्र्ता को उसकी योग्यतानुसार संगठन में सम्मान दिया जाता है। आज उसी का परिणाम है कि विदित शर्मा की नियुक्ति भाजपा के जिला महामंत्री के रूप में हुई है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी व पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी नेतृत्व ने उत्तरी हरिद्वार के युवा कार्यकत्र्ता विदित शर्मा को भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाकर सम्मान दिया है। उससे कार्यकत्र्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि सामान्य कार्यकत्र्ता से लेकर भाजयुमो के जिला महामंत्री के रूप में विदित शर्मा ने सदैव निष्ठा व लगन से अपने दायित्वों को पूर्ण किया है। निश्चित रूप से जिला महामंत्री के रूप में विदित शर्मा भाजपा को नयी मजबूती देंगे। नवनियुक्त भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि जो सम्मान उन्हें प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व ने दिया है। उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा व लगन से करेंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों का आगे बढ़ाया जाएगा।स्वागत करते वालों में मण्डल महामंत्री तरूण नैयर, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पाण्डे, मण्डल मीडिया प्रभारी विकल राठी, उपाध्यक्ष सीताराम बडोनी, महामंत्री अनिमेश शर्मा, मण्डल महामंत्री पुष्पेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप त्यागी, रामवतार शर्मा, विनय निगम, अर्जुन राणा, सन्नी गिरि, मोहित अरियाल, लक्षित भारद्वाज, अंकुश भाटिया, रवि चैहान, अर्चित चैहान, सोनू पंडित,प्रदीप बृजवासी, आयुष्मान तिवारी,धन मलिक, नीरज डबास, तरसेम महाजन समेत दर्जनों भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।