Skip to main content

कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे-भण्डारी

 


हरिद्वार। कांग्रेस सदयस्ता अभियान को लेकर ज्वालापुर स्थित फिराहेडियांन धर्मशाला में सम्पन हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ज्वालापुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी, श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, वरिष्ठ नेता सीपी सिंह व जटाशंकर श्रीवास्तव ने अभियान के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र भंडारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के दौरान अशोक धींगान को सदस्यता अभियान का महानगर संयोजक नियुक्त किया गया। प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने अशोक धींगान को बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार की नीतियों से जनता निराश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत लोग निरंतर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में प्रत्येक सदस्य अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ज्वालापुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वरिष्ठ जन, महिलाएं, युवा, छात्रों सहित समाज के सभी वर्ग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर स्वयं ही पार्टी के साथ आ रहे हैं। श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, वरिष्ठ नेता सीपी सिंह व जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, कैलाश प्रधान, शैलेंद्र सिंह व गुलबीर चैधरी ने कहा कि महंगाई से त्रस्त जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। सदस्यता अभियान के महानगर प्रभारी बनाए गए अशोक धींगान ने कहा कि घर-घर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। महिलाओं व युवाओं सहित समाज के सभी वर्गो को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी जाएगी। लक्ष्य के अनुरूप अभियान को पूरा किया जाएगा। बैठक में शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, बलजीत चैधरी, अमरदीप रोशन, पूर्व विधायक तस्लीम, जगपाल सैनी, धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव बीएस तेजयंान, अरुण चैहान, योगेश चैहान अनिल भास्कर, रवि बहादुर, उषा शर्मा, तीर्थपाल रवि, सुरेन्द्र चैहान, श्याम सिंह चैहान, श्रमिक नेता विकास सिंह ,जे पी शर्मा, मनीराम बागड़ी, राजेंद्र श्रीवास्तव सत्यपाल शास्त्री, प्रवीण सैनी, रविकांत, पंकज सैनी, विजया जोशी, तेलुराम प्रधान, सुनीता सिंह, विपिन कश्यप, सुरेन्द्र चैहान, रानी मोर्य, रेखा, दाताराम चैहान, सुनील सैनी आदि उपस्थित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।