हरिद्वार। तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो का मांगो को लेकर कार्य बहिष्कार जारी है। कार्य बहिष्कार से तहसील के आने वाले लोगों के विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे,जिससे उन्हे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर रजिस्टार कानूनगो संघ ने 25 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में धरना देने का ऐलान किया है। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने नौ सूत्रीय मांग को लेकर जिले में 24 अक्तूबर तक तीन घंटे का कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इससे गुरुवार को कामकाज पूरी तरह ठप रहा। जरूरी काम से तहसील आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग विरासत इंट्री, दाखिल खारिज, हिस्सा प्रमाण पत्र, ख्तौनी, निर्वाचन आदि के कार्य के लिए परेशान रहे। रजिस्ट्रार कानूनगो अंबरीश शर्मा ने बताया कि संघ लंबे समय से नौ सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। 25 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। कार्य बहिष्कार में बिजेंद्र कुमार, सुरेंद्र तोमर शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment