हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में एक प्रापर्टी डीलर से 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अंजान नंबर से प्रापर्टी डीलर को कॉल की गई और रकम न देने पर हत्या की धमकी भी दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और एसओजी की टीम आरोपितों के नजदीक पहुंच गई है। शुक्रवार को इस मामले का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर हरिलोक कालोनी निवासी हरिओम प्रकाश अरोड़ा पेशे से प्रापर्टी डीलर हैं। सिडकुल क्षेत्र में उनका कारोबार है। दो अक्टूबर को हरिओम प्रकाश अरोड़ा के मोबाइल पर अंजान नंबर से एक कॉल आई। कॉल कर रहे शख्स ने 10 लाख रुपये मांगे और रकम न देने पर गोली मारकर हत्या की धमकी दी। धमकी देने वाले शख्स का कहना था कि रकम कब और कहां पहुंचानी है, इसकी जानकारी उसे जल्द दी जाएगी। हरिओम प्रकाश अरोड़ा ने सिडकुल थाने पहुंचकर एसएचओ प्रमोद उनियाल को पूरी कहानी बताई।जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की टीम रंगदारी मांगने वालों की खोजबीन में जुट गई। सूत्र बताते हैं कि रंगदारी मांगने वाले प्रापर्टी डीलर के परिचित हैं। वह सहारनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें एक आरोपित का पूर्व में प्रापर्टी डीलर से विवाद भी हो चुका है। पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपितों के नजदीक पहुंच गई हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment