Skip to main content

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने पैदल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

 हरिद्वार। यूपी के आगरा में पुलिस कस्टडी में हुई सफाई कर्मचारी की मौत के मामले में लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आगरा में सफाई कर्मचारी और अलीगढ़ में एक विशेष समुदाय के युवक को गोली मारने के मामले में रविवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने नगर निगम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। आजाद समाज पार्टी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि लगातार उत्तर प्रदेश में दलित और मुस्लिमों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा सरकार में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। भाजपा के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बहन, बेटियों के साथ अब बेटे भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाना चाहिए। आशु चंचल आंबेडकर ने कहा कि आगरा और अलीगढ़, हाथरस जैसे मामलों में अब तक दलितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि इसमें कहीं न कहीं भाजपा की सोची समझी साजिश है। सागर बेनीवाल ने कहा कि आगरा में हुई सफाई कर्मी की हत्या के मामले में 27 अक्तूबर तक न्याय नहीं मिलता है तो भीम आर्मी उत्तराखंड में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन करने वालों में जिला मीडिया प्रभारी रवि तेगवाल, महानगर उपाध्यक्ष आकाश चंचल, जिला सचिव अशीष कुमार, अमन वाल्मीकि, भीम आर्मी महानगर उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, अंकित डबराल,रोहित नौटियाल, अजय कुमार, अभिषेक जाटव, आकाश खत्री, अमित लांबा, राहुल चंचल, कुलदीप, आशु तेश्वर, सूरज, सन्नी बेदी, कुलदीप कुमार, फैजल अंसारी, गुलशन आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।