Skip to main content

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने शांतिकुन्ज को प्रदान किया महात्मा गाॅधी पुरूस्कार

 पुरूस्कार में मिली राशि जरुरतमंदों, असहायों परिवारों के लिए खर्च होगा-चिन्मय पण्ड्या


हरिद्वार। मप्र सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप सेवा, धर्म, संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को वार्षिक राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान से नवाजा जाता है। सन् २०१९ के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख के मार्गदर्शन, नेतृत्व में हुए कार्यों की सराहना करते हुए डॉ. प्रणव पण्ड्या को इस सम्मान के लिए घोषित किया। गांधी जयंती के मौके पर भोपाल में आयोजित इस अलंकरण समारोह में डॉ.प्रणव पण्ड्या अपरिहार्य कारणों नहीं पहुंचे पाये। गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. पण्ड्या के प्रतिनिधि के रूप में पहुँचे डॉ चिन्मय पण्ड्या को सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने शॉल, श्रीफल एवं रुपये दस लाख का चेक भेंट किया। मप्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान किसी भी संस्था को सामाजिक कार्य क्षेत्र में प्रदान किये जाने वाला राज्य का महत्वपूर्ण सम्मान है। गांधी जयंती के मौके पर देर सायं आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मैं गायत्री परिवार के कार्यक्रमों से बहुत ही नजदीक से परिचित हूँ। गायत्री परिवार बिना किसी भेदभाव के निःस्वार्थ भाव से सेवा सहयोग करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव का सूत्र हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा को सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार जिस तरह नारी जागरण, युवा जागरण, सेवा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में काम रहा है, इसमें हम सभी को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ पण्ड्या से मिले स्नेह एवं मार्गदर्शन को याद किया। समारोह में शांतिकुन्ज का प्रतिनिधित्व कर रहे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह सम्पूर्ण गायत्री परिवार का सम्मान है। मैं केवल एक प्रतिनिधि हूँ। पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों के अनुरूप ही अखिल विश्व गायत्री परिवार बना है, चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। महात्मा गांधी भी सेवा को सबसे उंचे स्थान पर रखते थे। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक आध्यात्मिक मंच के निदेशक एवं इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन के परिषद् सदस्य डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि सम्मान राशि का एक-एक पैसा जरुरतमंदों, गरीबों, असहायों परिवारों के लिए खर्च होगा। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि गायत्री परिवार अपनी टीम के साथ नयी पीढ़ी के स्वावलम्बन, जीवन-निर्माण के लिए राष्ट्र के साथ मिलकर शैक्षिक, सामाजिक और रचनात्मक कार्यों के लिए गहरे समर्पण का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण कार्य कर रहीं हैं। यहाँ बताते चलें कि मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग प्रत्येक वर्ष देश के निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले संस्थानों को सम्मानित करता है। गांधी जयंती के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस अलंकरण समारोह में अखिल विश्व गायत्री परिवार के रचनात्मक एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मप्र गायत्री परिवार के कई सदस्यों के अलावा मप्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...