Skip to main content

श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया महर्षि बाल्मीकि जयन्ती,निकाली भव्य शोभायात्रा


 हरिद्वार। महर्षि वाल्मिीकि जयंती का पर्व धर्मनगरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। महर्षि वाल्मिीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम कनखल स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में किया गया। आश्रम के महंत मानदास महाराज के संयेाजन में वाल्मिीकि रामायण का पाठ, हवन, पूजन व भोग प्रसाद वितरण किया गया तथा देश रक्षक तिराहे से वाल्मिीकि आश्रम तक सुंदर झांकिया व बैण्डबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। महंत मान दास महाराज ने सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मिीकि प्रकटोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामायण की रचना कर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले महर्षि वाल्मिीकि के विचारों व उनकी शिक्षाओं ने हमेशा समाज को प्रेरित किया है। उनकी शिक्षाओं व उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर सभी को देश व समाज के उत्थान के संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र तेश्वर, चमार वाल्मीकि महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भवर सिंह, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र श्रमिक, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रिंसिपल फूल सिंह, डा.राजकुमार गौतम, सरोज पाल सिंह ने आश्रम के पीठाधीश्वर महंत मान दास दास महाराज को शाॅल ओढ़ाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आत्मा राम बेनीवाल, अशोक तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, मनमोहन द्रविड, पार्षद विनीत जोली, विपिन पेवल, नितिन तेश्वर, सुनील राजोर, राजेश, अशोक कुमार, अनिल चुटेला, नवीन छाछर, संजय पेवल, सतपाल चंचल, घनश्याम पेवल, सुभाष चंद्र, शिवकुमार, जितिन तेश्वर, भीमगोडा वाल्मीकि मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रमिक, बाला देवी, काजल देवी, मोना देवी, मिथलेश गिल, डॉक्टर लक्ष्मी देवी, माइक्रो बायोलॉजिस्ट विशाखा, इंदिरा देवी, जग रोशन देवी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर महर्षि वाल्मिीकि जयंती के अवसर पर भीमगोड़ा स्थित वाल्मीकि मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रमिक, मास्टर राजेंद्र सिंह, जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र श्रमिक, राजू खैरवाल, ललित कुमार, राजपाल घावरी, कन्हैया चंचल, दीपक कुमार, सतीश खैरवाल, अंशुल बाला, शक्ति, राकेश घावरी, संजय पेवल, सुभाष खैरवाल, प्रीति, संजू,मुनेश देवी, पुष्पा ,पलक ,संजय चुटेला, अभिषेक ,नरेंद्र काकू, अजय कुमार, मनीष आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।