Skip to main content

लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे-अशोक धींगान


 हरिद्वार। कांग्रेस सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अशोक धींगान ने विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की। बैठक में अशोक धींगान ने जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि मँहगाई की मार झेल रही जनता भाजपा से बेहद नाराज है और कांग्रेस की तरफ बडी उम्मीद और आशा भरी नजरों से देख रही। लोग बड़े उत्साह से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर लक्ष्य से भी अधिक सदस्य बनाकर काँग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुनिता सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र भन्डारी ने प्रत्येक विधानसभा में बीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। संभावित प्रत्याशियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे। हरिद्वार महानगर विधानसभा प्रभारी सुमित तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान का महत्व समझते हुए सभी सम्भावित प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव गांव.गली गली व घर घर जाकर लोगों को सदस्य बना रहे हैं। रानीपुर भेल विधानसभा प्रभारी कैलाश प्रधान व ज्वालापुर विधानसभा प्रभारी तीरथ पाल रवि ने कहा कि सदस्यता अभियान निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए सँजीवनी का कार्य करेगा। सदस्यता अभियान पार्टी के लिए जीत का मूल मंत्र साबित होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अन्शुल श्रीकुंज व लक्सर विधानसभा प्रभारी वेदप्रकाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी सदस्यता अभियान पर लगातार नजर रखे हुए हैं।पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं।पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।