Skip to main content

दूधाधारी बर्फानी अस्पताल में खुली ओपीडी


 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित दूधाधारी बर्फानी अस्पताल में शुरू की गयी सरकारी निःशुल्क ओपीडी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुमार खगेंद्र व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अथक प्रयासों से उत्तरी हरिद्वार मे सरकारी ओपीडी का कार्य संभव हो पाया है। कुछ दिनों में पावन धाम के निकट नगर निगम की भूमि पर अस्पताल निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। उत्तरी हरिद्वार में डिग्री कॉलेज बनने से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा और पढ़ाई के लिए उन्हें अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा पार्षद अनिरुद्ध भाटी व पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि भूपतवाला में डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों को झौला छाप डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। भूपतवाला में दूधाधारी बर्फानी ओपीडी खुलने से निश्चित गरीब वर्ग को लाभ होगा। भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा व भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि आज भाजपा ने जिन चुनावी वादों को जनता के बीच रखा था। उन वादों को पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा पार्षद अनिल मिश्रा, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, महामंत्री अंकुश भाटिया, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश पुरी, सीताराम बडोनी, गोकुल डबराल, रितेश वशिष्ठ, सतनाम सिंह, पुष्पा मोरिया, दिनेश पांड,े चंद्रप्रभा, आयुष्मान जोशी, प्रीति रावत, सनी चैधरी, शिवानी, कुलदीप चंद्रा, आकाश धर्माेड़ा, नितिन उनियाल, अभिनव सैनी, विजय पंत, शिवानी, निधि सैनी, पियूष पंत, लीला देवी, शशि चैहान, गुड्डी विनायक, पुष्पा देवी, गीता, आकाश भारद्वाज, विक्की चैहान, दिनेश शर्मा सहित  सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।