हरिद्वार। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश अंजलि नौनियाल ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। विशेष पॉक्सो कोर्ट ने युवक को 10 वर्ष की कठोर कैद और 71 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता आदेशचन्द चैहान ने बताया कि 19 जुलाई 2017 में ज्वालापुर क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में पीड़ित किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। पीड़ित किशोरी को बिस्किट व कोल्डड्रिंक में नशीली चीज दी गई थी। पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई थी। जिस पर पीड़िता के फूफा ने आरोपी गमलेश पुत्र हरिओम निवासी वाला किशनपुर थाना उहैती जिला बदायूं यूपी के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। बताया था कि उसके साले का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसी की देखभाल के लिए पीड़िता अस्पताल में रुकी हुई थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए निजी अस्पताल में गौशाला में काम करने वाले आरोपी गमलेश ने पीड़ित किशोरी को नशीली चीज पिलाकर बेहोश कर खेत में ले गया। जहां उससे दुराचार किया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में आठ गवाह पेश किए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment