हरिद्वार। डाॅ0मनोज कुमार-यूपी के लखीमपुर-खीरी में मारे गए 4 किसान और एक पत्रकार की अस्थियां हर की पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर गंगा में प्रवाहित की गई। लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए किसानों की अस्थियां लेकर भारतीय किसान यूनियन आज हरिद्वार पहुंची। जहां अस्थियों को गंगा में प्रवाहित की गई। मारे गये किसानों की अस्थियां लेकर भारतीय किसान यूनियन शनिवार को हरिद्वार पहुंची, जहां पूरे विधि विधान के साथ अस्थियां ब्रह्मकुंड हर की पैड़ी पर विसर्जित की गई। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन किसानों की अस्थियां लेकर वीआईपी घाट पहुंची जहां से पैदल चलकर सभी किसान ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी पर पहुंचे। जहाँ किसानों की अस्थियां विसर्जित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चैधरी ने कहा कि आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार हिटलर शाही कर रही है जिसे केवल देश के चार ही उद्योगपति नजर आते हैं किसान, बेरोजगार और अन्य छोटे व्यापारी उनको नजर नहीं आते हैं। योगी और मोदी की सरकार लगातार किसानों का दमन करती चली आ रही है उन्होंने कहा कि योगी और मोदी की सरकार लगातार किसानों का दमन करते चली आ रही है जिसका किसान समय आने पर बदला लेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय पाल शास्त्री ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थियां आज हरिद्वार पहुंची जहां सबसे पहले वीआईपी घाट पर मारे गए किसानों की याद में अरदास की गई जिसके बाद हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर उनकी अस्थियां विसर्जित दी गई। किसानों की अस्थियां विसर्जित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चैधरी ने कहा कि आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार हिटलर शाही कर रही है। जिसे केवल देश के चार ही उद्योगपति नजर आते हैं। किसान, बेरोजगार और अन्य छोटे व्यापारी उनको नजर नहीं आते हैं। संजय ने कहा कि चुनाव में किसान सरकार से बदला लेंगे। किसान गांव-गांव ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय पाल शास्त्री ने कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाह सरकार है और इसकी मानसिकता इस घटना के बाद से ही देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा। शास्त्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार किसान, मजदूर व युवा विरोधी है। आने वाले चुनाव में इनका सूपड़ा साफ होना तय है। दूसरी ओर पथरी क्षेत्र के एककड गांव कला में शोक सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस अनुसाशन समिति के सदस्य धर्मेंद्र चैधरी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में किसानों ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन विजय शास्त्री,सदा सिंह,बलवीर सिंह, सुख सिंह ढिल्लों, शुभम चैधरी, धर्मेंद्र प्रधान, शेषराज, करण सिंह, नीरज शेख, सतीश कश्यप, शिवांश चैधरी, जितिन, सुभा सिंह, बलबीर सिंह, आरिफ अली, मुर्स्लीम, आजाद, सुनील आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment