Skip to main content

कांग्रेस ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है-सतपाल ब्रह्मचारी


 हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आर्य नगर चैक स्थित बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारीयों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत को पूरा देश नमन करता है। उन्होंने कहा कि महंगाई खत्म करने व प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आयी केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता व युवाओं को गुमराह कर रही है। लेकिन जनता अब सच्चाई को समझ रही है। कांग्रेस ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई व बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अच्छे दिन लाने का वादा करने वाले पीएम मोदी जनता की तकलीफों को दूर करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विघटन की राजनीति करती है।  जबकि कांग्रेस भाईचारे व विकास की बात करने वाला दल है। मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा के राज में देश व प्रदेश का अवरूद्ध हो गया है। तमाम सरकारी संस्थानों को केंद्र सरकार बेच रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर संजय महंत, पुरुषोत्तम शर्मा, नईम कुरैशी, संजीव चैधरी, विमला पांडे, संतोष चैहान, अंजू मिश्रा, ग्रेस कश्यप, एडवोकेट अरविंद शर्मा, राजबीर सिंह चैहान, हिमांशु बहुगुणा, तरुण व्यास, नीरव साहू, आकाश भाटी, महेंद्र अरोरा, ऊपेंद्र कुमार, दीपक जखमोला, शुभम जोशी, सत्यनारायण शर्मा, ललिता जोशी, विभाकर चमोली, आशीष भारद्वाज, मधुकांत गिरी, तेलूराम प्रधान, हारून खान, अंजू द्विवेदी, अमन गर्ग, देवाशीष भट्टाचार्य, धर्मपाल सिंह, पार्षद अनुज सिंह, विवेक भूषण, पार्षद महावीर वशिष्ठ, तुषार कपिल आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।