Skip to main content

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने पर मिठाई बांटकर मंदिर के ट्रस्टियों व पुजारियों ने जताया हर्ष

 


हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी  महाराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने पर माँ मनसा देवी मंदिर में मंदिर के ट्रस्टियो अनिल शर्मा, बिंदु गिरी, राजगिरी व पुजारियों ने पूजन कर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की दीर्घायु और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में ढ़ोल नगाड़ो के साथ हर्ष जताया। ट्रस्टी अनिल शर्मा ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने से मंदिर के समस्त ट्रस्टियों, पुजारियों, कर्मचारियों के साथ श्रद्धालुओं में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज हमेशा समाज सेवा को समर्पित रहते हैं। उनके अध्यक्ष बनने से अखाड़ा परिषद को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज अखाड़ा परिषद को आगे बढ़ाएंगे और सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देंगे। बिंदु गिरी एवं राज गिरी ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल में बहुत ही निष्ठा के साथ देश और राज्य सरकार की सहायता करने के साथ जरूरतमंदों की सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान किया। इस अवसर पर पुजारी सुरेश तिवारी,बद्री प्रसाद मिश्रा,द्वारका प्रसाद मिश्रा, हेमलाल दुबे, विनय तिवारी, गुल्लू गिरी, पवन गिरी, राम भवन, हीरालाल, अमर उपाध्याय, गुड्डू तिवारी, मुन्ना पंडित, अमरनाथ मिश्रा, सचिन अग्रवाल, धीरज गिरी, दीप दुबे आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।