Skip to main content

संजीव चैधरी ने गाॅवों में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत

 


हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए कांग्रेस नेताओं के गांवों में प्रवास अभियान के तहत कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चैधरी ने रानीपुर विधान सभा के आंनेक्की गाँव में रात बिताई व ग्रामीण जनता की समस्या सुनी व कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराया। इस अवसर पर संजीव चैधरी ने कहा कि रानीपुर में कांग्रेस का विधायक व उत्तराखंड मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस सरकार प्रत्येक किसान, ग़रीब व मज़दूर की आवाज़ बन कर उनके दुःख दर्द दूर करेगी। चैधरी ने कहा कि राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुभ मेले के दौरान कोरोना टेस्ट रिपोर्ट घोटाले से देवभूमि की छवि पुरी दुनिया के सामने खराब हुई है। चैधरी ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के शहीदो के सपनो को पुरा करेगी। राज्य मे सिडकुल पिटकुल होने के बावजूद राज्य के युवा रोज़गार के अभाव मे पलायन कर रहे है। भय व भ्रष्टाचार का माहोल है। महिलाओ के प्रति होने वाले अपराध बढ़ रहे है। सरकारी कर्मचारी आंदोलन कर रहे है। पुरा प्रदेश अस्त त्रस्त है और भाजपा मंत्री नेता सत्ता के नशे मे चुर हैं। चैधरी ने कहा कि सरकार अब तक के अपने कार्यकाल मे हुए विकास कार्य पर श्वेत पत्र जारी करे और बताए कि घोषणाओ के अलावा कितना विकास कार्य किया है। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए चैधरी ने कहा कि रानीपुर की जनता कांग्रेस की और आशा भरी नज़र से देख रही है और हम सब मिलकर कांग्रेस का विधायक देंगे। रात्रि प्रवास मे मुख्य रूप से विपिन राणा, वाई के गुप्ता, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, नीटु कुमार, रोहित कुमार, सन्दीप पाल, राहुल पाल, विमल व आकाश आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।