हरिद्वार। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 26 अक्तूबर की हड़ताल को सफल बनाने को लेकर नगर निगम परिसर में बैठक आयोजित की। शनिवार को आयोजित बैठक में रोडवेज, परिवहन निगम, चिकित्सा स्वास्थ्य, आयूर्वेद, विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता रामअवतार और संचालन अखिलेश शर्मा ने किया उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त परिषद के मंत्री वीर सिंह असवाल, रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन के मंत्री राकेश चंद्र शर्मा, नगर निकाय महासंघ के उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि समन्वय समिति अपनी मांगों को लेकर 6 सितंबर से आंदोलन चलाकर सरकार को चेतावनी दे रही है। सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं। कर्मचारियों को हड़ताल के लिए मजबूर किया जा रहा है। संयोजक दिनेश लखेडा और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, जिला मंत्री राकेश भंवर और निगम के वरिष्ठ पदाधिकारी सुधाकर भट्ट ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की धैर्य की परीक्षा न ले। अगर कर्मचारी हड़ताल पर गए तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। बैठक में राकेश चंद्र शर्मा, उमेश कुमार, रामपाल सिंह, ललित अरोड़ा, चमन, अमित, ब्रजेश, धर्मपाल, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment