Skip to main content

सीता जन्म के साथ ताड़का वध की लीला का मंचन कर समाज को संदेश दिया कि राष्ट्र और समाज की चिंता करने वाला ही इतिहास पुरुष बनता

 हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी ने राम जन्म एवं सीता जन्म के साथ ताड़का वध की लीला का मंचन कर समाज को संदेश दिया कि राष्ट्र और समाज की चिंता करने वाला ही इतिहास पुरुष बनता है ,और बात का पक्का व्यक्ति भगवान को पुत्र रूप में प्राप्त कर गौरवान्वित होता है। श्रीरामलीला का दर्शन समाज में अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने का संबल प्रदान करता है। श्री रामलीला कमेटी ने अपने रंगमंच से राजधर्म एवं ऋषिधर्म का आदर्श प्रस्तुत करते हुए अत्याचार के विरुद्ध देवताओं की चिंता से शुभारंभ किया और पृथ्वी माता के साथ मिलकर सभी देवताओं ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की तो उन्होंने राजा दशरथ के घर मानव रूप में अवतरित होने का आश्वासन दिया। सीता जन्म के माध्यम से अतीत एवं वर्तमान का सामंजस्य दिखाते हुए दर्शाया कि राजा जनक के राज में सूखा पड़ गया, जनता भूख से तड़प रही थी लेकिन उनके मंत्री राजा से कह रहे थे कि आनंद ही आनंद है। जन समस्याओं के निराकरण हेतु राजा जनक ने स्वयं हल चलाया और सीता रूपी कन्या रत्न की प्राप्ति हुई। उधर राक्षसों के बढ़ते अत्याचार को समाप्त करने के लिए ऋषि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगा तो राजधर्म का पालन करते हुए राजा दशरथ ने अपनी आंखों के तारों को सहर्ष ऋषि विश्वामित्र को सौंप दिया। उस समय यक्षिणी ताड़का का अत्याचार चल रहा था अपने पति की हत्या के बाद उसने राक्षसी रूप धारण कर लिया था, उसके अत्याचारों को समाप्त करने के लिए भगवान राम ने ऋषि विश्वामित्र का आदेश पाकर ताड़का का वध किया। श्री रामलीला कमेटी के मंत्री डॉ संदीप कपूर एवं प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि 7 अक्टूबर को राम विवाह शोभायात्रा का आयोजन होगा तथा 8 अक्टूबर को रंगमंच पर रामराज्य घोषणा ,मंथरा- केकई राम संवाद तथा राम वन गमन की लीला का मंचन किया जाएगा। श्रीराम लीला कमेटी रजिस्टर्ड अपने दुर्लभ प्रेरणादायी दृश्यों का मंचन अथक प्रयासों के बाद करती है जिनमें विशेष रुप से जिनका योगदान एवं दिशा निर्देश रहता है उनमें प्रमुख हैं श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगा शरण मददगार ,मंत्री रविकांत अग्रवाल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष विरेंद्र चड्ढा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन ,महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ,कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ,मंत्री तथा मंच संचालक संदीप कपूर एवं प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल, जिनके निर्देशन में रंग मंच का संचालन होता है मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा मुन्ना ,कन्हैया खेवडिया, अनिल सखूजा ,रमन शर्मा ,राहुल वशिष्ठ, मयंक मूर्ति भट्ट, दर्पण चड्ढा ,विशाल गोस्वामी ,मनोज बेदी, सुरेंद्र अरोड़ा ,ऋषभ मल्होत्रा तथा रमेश खन्ना सहित कार्यकारिणी एवं सहयोगी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा जिन्होंने ताड़का वध पर उमडे अपार जनसमूह को नियंत्रित कर बड़ी रामलीला होने का गौरव बरकरार रखा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।