Skip to main content

धर्मयात्रा महासंघ के तत्वावधान में सामूहिक रूप से लावारिस अस्थियों का विसर्जन

 


हरिद्वार। मरणोपरांत मोक्ष कामना से मृतक के परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के साथ ही उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित करते हैं। लेकिन कई ऐसे अभागे हैं जिनका वंशज ना होने के चलते उनकी अस्थियां लावारिस पड़ी रहती है। ऐसी लावारिस हस्तियों को गंगा में पहुंचाने का कार्य कई संस्थाएं करती आ रही है। जिसमें धर्मयात्रा महासंघ उत्तराखंड (रजि)  के तत्वावधान में कनखल के सती घाट पर लावारिस अस्थियों का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के उपरांत गंगा में विसर्जन किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रांतीय महामंत्री एडवोकेट अशोक अग्रवाल ने बताया कि गुजरात में सदविचार परिवार संस्था सामूहिक अस्थि विसर्जन का काम करती है। धर्मयात्रा महासंघ उत्तराखंड के सहयोग से यह सतीघाट पर सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में प्रायः अपने पितृगण के व्यक्तिगत अस्थि विसर्जन की परंपरा नहीं है। लेकिन गुजराती लोग अपने पितृगण की अस्थियां सदविचार परिवार  संस्था को दे देते हैं और यह संस्था सामूहिक रूप से अस्थि विसर्जन कार्य करती है। धर्मयात्रा महासंघ उत्तराखंड के सहयोग से यह कार्यकम मंगलवार को सतीघाट पर सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ पत्रकार रजनी कांत शुक्ला ने कहा की श्राद्ध पक्ष में पित्र विसर्जन का कार्य किया जाता है। ऐसे समय में संस्था की ओर से लावारिस वस्तुओं का विसर्जन किया गया। इससे निश्चित ही मृतकों की आत्मा को शांति मिलेगी एवं उन्हें मोक्ष भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा करोना काल में अनेक लोगों को असमय काल का ग्रास बनना पड़ा। कई लोगों के परिजन उनका अंतिम संस्कार भी नहीं कर सके। ऐसे में सद्विचार परिवार की ओर से किये गये कार्य के सर्वत्र सराहना की जानी चाहिए, ऐसा करने से अन्य लोगों के उत्साह में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में काशीनाथ आशा गुप्ता, डाक्टर रजनीकांत शुक्ला डाक्टर काला डाक्टर उपेन्द्र गुप्ता जानकी प्रसाद पत्रकार कमल अग्रवाल मनोज गुप्ता पं चंद्रप्रकाश शुक्ला ललिता मिश्रा, सुषमा मिश्रा अशोक अग्रवाल एडवोकेट आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।