Skip to main content

पवित्र छड़ी यात्रा का भ्रमण निरन्तर जारी,यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री के लिए रवाना

छडी यात्रा धर्म,संस्कृति तथा राष्ट्र की सुरक्षा के उददे्श्य से निकाली जाती रही है-श्रीमहंत प्रेमगिरि


 हरिद्वार। नागा सन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही पवित्र छड़ी यात्रा तीसरे दिन यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रात्रि विश्राम के लिये बड़कोट पहुच गयी है। अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज के नेतृत्व में चारों मढ़ियों के श्रीमहंत शिवदत्त गिरि,श्रीमहंत पुष्करराज गिरि,श्रीमहंत वशिष्ठ गिरि,थानापति रणधीर गिरि,महंत आजाद भारती ,महंत गौतम गिरि,महंत पूण्यगिरि आदि पवित्र छड़ी लेकर शुक्रवार सबेरे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुऐ। पवित्र छड़ी को प्रातः एसडीएम शालिनी नेगी,सीओ अनुज आर्य,एसएसआई सतीश घिड़िल्याल,कानूनगो हिम्मत सिंह असवाल,एसएचओ अजय सिंह नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह रावत,पटवारी नरेश रावत ने विधिवत् पूजा अर्चना कर तथा साधु संतो का अभिनन्दन कर रवाना किया। इस अवसर पर वहां उपस्थित स्थानीय नागरिकों,श्रद्वालु यात्रियों न पुष्पवर्षा कर पवित्र छड़ी का पूजन किया तथा संतो का आर्शीवाद प्राप्त किया। बड़कोट से यमुनोत्री धाम पहुचने तक जगह जगह स्थानीय लोगों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की तथा संतो को नमन किया। यमुनोत्री धाम पहुचने पर तीर्थ पूरोहित हिमायलन योगी संदीप शास़्त्री मुख्य पुजारी मुरलीधर उनियाल तथा हनुमान मन्दिर के श्रीमहंत ने पवित्र छड़ी की आगवानी की तथा यमुना मैयय्ा की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। इस अवसर पर श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज ने श्रद्वालुओं को संबोधित करते हुए कहा सनातन परम्परा से चली आ रही पवित्र छडी यात्रा धर्म,संस्कृति तथा राष्ट्र की सुरक्षा के उददे्श्य से निकाली जाती रही है। काल के अनुसार इसके उददे्श्य परिवर्तित होते रहते है। वर्तमान में इसका उददे्श्य उत्तराखण्ड में हो रहे पलायन को रोकना तथा इसके प्रति जनता को जागरूक करना है। उन्होने सुदूर सीमावर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन के कारण सीमा पर विदेशी आक्रमणों का खतरा बढ़ता जा रहा है। यदि पलायन न रूका तो कभी भी विदेशी ताकते सीमाओं पर आक्रमण कर सकती है। इसके अलावा विशेष समुदाय के लोगो की पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार घुसपैठ जारी है। इनकी संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। पलायन के कारण खाली हो रहे गाॅवों में यह अपनी पैठ बना रहे है। विधार्मियों को खत्म करने तथा सनातन धर्म की रक्षा करने के उददे्श्य से यह पवित्र छड़ी यात्रा पूरे उत्तराखण्ड में भ्रमण कर रही है। उन्होने कहा कि पवित्र छड़ी आगे उत्तरकाशी पहुच रही है,जहां से गंगोत्री धाम में गंगा के दर्शन के लिए रवाना होगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।