हरिद्वार। कोर्ट के आदेश पर थाना श्यामपुर पुलिस क्षेत्रान्गर्त एक महिला को बंधक बनाकर जबरन जहर पिलाने का प्रयास करने के मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुकदमा में सभी एक ही परिवार के है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। श्यामपुर पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पीली पड़ाव लालढाॅग निवासी धर्म सिंह निवासी की पत्नी सुनीता देवी विगत 11 जून की शाम को दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोसी मंजू देवी ने अपने पति चैतराम के साथ सुनीता को रोक लिया और अभद्रता करने लगी। विरोध करने पर पति पत्नी के साथ ही बेटे अनिल, राहुल, बेटी नेहा, कोमल ने पकड़कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि पेट पर लात मारने के बाद अपने घर ले जाकर जान से मारने की नीयत से उसे बंधक बनाकर वहां भी मारपीट की। आरोप है कि बंधक बनाने के बाद जबरन जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को यहां से छुड़ाया। शिकायत के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चैहान ने बताया कि आरोपी मंजू देवी और उसके पति चैतराम, बेटे अनिल, राहुल, बेटी कोमल, नेहा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment