Skip to main content

छड़ी यात्रा से होगा तीर्थ स्थलों का विकास-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 


हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा निकाली जा रही प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा का मां मनसा देवी मंदिर पहुंचने पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सानिध्य में स्वागत किया गया। इसके बाद मंदिर में वेद मंत्रोच्चार के साथ छड़ी का विधि विधान के साथ पूजन हुआ। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भी पवित्र छड़ी के दर्शन किये। छड़ी यात्रा में शामिल संतों का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया।  पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि राजसत्ता की तरह ही धर्मसत्ता भी सनातन धर्म को फैलाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही धर्म को मजबूती प्रदान करने में प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा का अहम योगदान रहेगा। यात्रा के माध्यम से तीर्थ स्थलों को विकसित कर वहां सनातन धर्मावलंबियों को आकृष्ट किया जाएगा। आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि पवित्र छड़ी यात्रा प्राचीन काल से निकलती आ रही है। जीर्ण शीर्ण तीर्थ स्थलों का विकास कर सनातन धर्मावलंबियों को वहां तक पहुंचने का सुगम मार्ग बनाना पवित्र छड़ी यात्रा का उद्देश्य है। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पवित्र छड़ी के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। छड़ी यात्रा से तीर्थ स्थलों में बढ़ोतरी होगी। छड़ी यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड में उपेक्षित तीर्थ स्थलों को विकसित कर उनका संवर्धन और संरक्षण करना है। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, श्रीमहंत प्रेम गिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा, सुरेश तिवारी, गणेश शर्मा, अमर नाथ मिश्रा, मुन्ना पंडित, प्रसून दुबे, संतोष दीक्षित, धीरज गोस्वामी, सचिन अग्रवाल, प्रतीक सूरी आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।