Skip to main content

पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत दिवस पर पूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

 


हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गीत गोविंद बैंकट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन कर स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनपद के पूर्व सैनिकों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारीयों का शाॅल ओढ़ाकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आजादी के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को ताम्रपत्र व पेंशन लागू की थी, जो आज तक चल रही है। परंतु उसके बाद कोई सुविधा नहीं मिली। उत्तराखण्ड में सिर्फ 14 स्वतंत्रता सेनानी ही बचे हैं। हीरक जयंती वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिवारों को नहीं पूछा गया। उनका अपमान किया जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन अपने पूर्वजों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दिनेश चंद सकलानी ने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सैनिकों को सम्मान नहीं दे रही है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया। महिलाओं को सम्मान दिया। बांग्लादेश को आजाद हुए 50 वर्ष हो गए हैं। भारतीय सेना के तीनों अंगों के पूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आश्रितों का राष्ट्र के प्रति समर्पण और योगदान और उनकी सेवाओं के लिए कांग्रेस द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के सफल प्रयासों से बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस संदेश देना चाहती है कि देश को पूर्व सैनिकों तथा जिन्होंने देश को आजाद करने में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारीयों का दायित्व है कि वह देश के सम्मान में खड़े हैं तथा देश को इन लोगों से  बचायें जो देश को बेचना चाहते हैं। मेयर अनिता शर्मा व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं अपने सम्मान के लिए खड़ी हो तथा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें। भाजपा के राज में महंगाई के कारण गरीबों के लिए एक वक्त का खाना नसीब जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि देश कि विकास में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक रामयशसिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, प्रदीप चैधरी प्रदेश सचिव, अशोक शर्मा महापौर प्रतिनिधि, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, रचित अग्रवाल, बीएस तेजियान, जटाशंकर श्रीवास्तव, बलराम राठौड़, हाजी रफी खान, हाजी नईम कुरैशी ,पुरुषोत्तम शर्मा, अंजू द्विवेदी, मीरा रतूड़ी, सपना सिंह, जितेंद्र सिंह, श्रमिक नेता राजवीर चैहान, कैलाश प्रधान, डॉ दिनेश पुंडीर, कौशल राजपूत, राजेंद्र श्रीवास्तव, सतीश दुबे, शाहबुद्दीन अंसारी, मेहरवान खान, तासीन अंसारी, अमरीश रस्तोगी, विशाल राठौर, धर्मपाल ठेकेदार, सुंदर सिंह मनवाल, जितेंद्र विद्याकुल, जाफिर अंसारी, मनोज जाटव, देवाशीष भट्टाचार्य, बादल गोस्वामी, नमन अग्रवाल, रवीश भटीजा, अमन गर्ग, शिव कुमार जोशी, हरजीत सिंह, इंजीनियर आकाश बिरला, रजत जैन, नीलम धीमान, गोविंद सिंह बिष्ट, सुनील सिंह, अनिल शर्मा, प्रदीप अग्रवाल पीसीसी, डॉक्टर धूमसिंह सैनी, रोशन कालियान, सुंदरी देवी, रिया, वसीम सलमानी, उत्कर्ष वालिया, ओम प्रकाश शर्मा, सुषमा सहगल, जगदीप असवाल, नीटू शर्मा, निखिल शर्मा, रोशन लाल ठेकेदार, दीपक कोरी, राजन कौशिक, सतेंद्र वशिष्ठ, वीरेंद्र भारद्वाज चंद्रपाल चाचा, महेंद्र गुप्ता, शाहनवाज अंसारी, ब्रजमोहन बसवाल, रणधीर सिंह रियाज अंसारी आदि सहित अनेक कांग्रेस जनों ने अपनी पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।