हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नीलेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और यज्ञ किया। उन्होंने कोविड-19 से गुजरे लोगों की आत्मा की शांति और राज्य में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए तीरथ ने कहा कि वह किसी विशेष कार्यक्रम के लिए नहीं बल्कि पूजा अर्चना करने के लिए नीलेश्वर महादेव मंदिर में आए थे। जहां उन्होंने रुद्राभिषेक यज्ञ और पूजन कर और कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। प्रदेश में सुख समृद्धि के लिए भी महादेव से प्रार्थना की है। यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह कोई जानकारी उन्हें नहीं है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश में लगातार विकास की गंगा बहा रही है। इस अवसर पर मनोज शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाडी, सन्नी पंवार, मधुर शर्मा, सतीश सैंथवाल, नितेश गिरी, ऋषि चैहान, राजेश भारद्वाज, धनंजय पाराशर, प्रदीप त्यागी, मयंक गर्ग, राजू आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment