हरिद्वार। शहर के पैथोलॉजी लैब संचालक से आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर जालसाजों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में सिडकुल पुलिस ने साइबर क्राइम की रिपोर्ट के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विकास गौड़ पुत्र अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि बीते माह 22 सितंबर को उन्हें एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आर्मी का जवान बताया। व्हाटसअप पर आयी वीडियों कॉल के जरिए अपने मैनेजर से बात कराई। बताया जाता है कि सभी लोग आर्मी यूनिफार्म में थे और फोन करने वाले ने आर्मी में नई भर्ती की बात कही। कथित जवान ने बताया कि आर्मी में अभी तक 24 लोगों का चयन हुआ है। सभी का बॉडी चेकअप होना है। भर्ती के लिए लगभग एक लाख रुपए का खर्च है। आधा खर्च पहले और आधा बॉडी चेकअप रिपोर्ट आने के बाद जमा करने होंगे। आरोप है कि सतीश नामक व्यक्ति ने एटीएम कार्ड, पेन कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले लिए है। पीड़ित का कहना है कि चूंकि सभी लोग आर्मी यूनिफार्म में थे। इसलिए उसे लगा कि आर्मी वाले धोखा नहीं दे सकते है। जालसाजों के झांसे में आकर उसने पत्नी के खाते से दो बार में 49,999 करके कुल 99,998 रुपए क्रैडिट कार्ड के बिल भुगतान में लगा दिए। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि विकास गौड़ पुत्र अशोक शर्मा निवासी शिवालिक गंगा नवोदय नगर रोशनाबाद की शिकायत पर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment