Skip to main content

बूथ प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

 


हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर कांग्रेस नेताओ की बैठक का आयोजन शिवालिक नगर स्थित होटल मे किया गया। बैठक में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रशिक्षण समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री विजय सारस्वत ने बताया की 28 अक्टूबर को रानीपुर विधानसभा के पार्टी बीएलओ का एक प्रशिक्षण शिविर श्रीजी बैंकट हाल पांडेवाल ज्वालापुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमे कार्यकर्ताओं को चुनाव मैनेजमेंट के गुर सिखाए जाएँग। शिविर में देश व प्रदेश स्तर के प्रशिक्षण ले चुके कार्यकर्ता सभी को चुनावी रणनीति सिखाएँग। शिविर मे प्रदेश व देश के बड़े नेताओ का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा,। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों मे किया जा रहा है। आगामी चुनाव मे इसका लाभ पार्टी प्रत्याशियो को मिलेगा। विजय सारस्वत ने कहा कि राज्य की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और  कांग्रेस की सरकार बंनने जा रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर ही राज्य का चहुंमुखी विकास हो पाएगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी चैहान व प्रदेश आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चैधरी ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा से तंग आ गई गई है। बढ़ती महँगाई, लचर कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पलायन व भ्रष्टाचार मे आकंठ डुबी भाजपा को राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में धरातल तलाशने को मजबूर कर देगी। प्रशिक्षण समिति के सदस्य महेश प्रताप राणा व श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा का पतन शुरू हो गया है। भाजपा सरकार की नीतियों से राज्य का युवा, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी व महिलाएँ खुद को ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस नेता तेलूराम व युवा नेता वरुण बलियान ने कहा कुम्भ की कोरोना रिपोर्ट मे भ्रष्टाचार कर भाजपा ने राज्य की पवित्रता को कलंकित करने का काम किया है। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष गलबीर चैधरी, कैलाश प्रधान, शरद शर्मा, प्रसाद निधी,जटाशकंकर श्रीवास्तव, दिनेश वालिया व सतवीर सहित कई कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।