Skip to main content

आप कार्यकर्ताओं ने विधायक से मांगा पांच वर्षो का हिसाब


 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर स्थानीय विधायक से उनके कराए गए पांच प्रमुख कार्यो का ब्यौरा देने की मांग की। आप की प्रदेश उपाद्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि हरिद्वार नगर सीट पर पिछले 19 वर्षों से बीजेपी के विधायक हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इसके बावजूद हरिद्वार विकास को तरस रहा है। भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर 1000 रूपए पहुँच गया है। व्यापार, उद्योग सब चैपट हैं। स्थानीय  विधायक  5 वर्षो में किये गए 5 प्रमुख कार्य जनता को बताएं। अब जब चुनाव को 3 माह की अवधि शेष बची है। तब मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि उनकी सरकार ट्रिपल फाईव पर काम कर रही है। उनके विधायक ओर कार्यकर्ता घर घर जाकर अपने 5 प्रमुख काम का विवरण देंगे। लेकिन भाजपा के विधायक और स्वयं मुख्यमंत्री अपने  निजी कार्यो में व्यस्त है। इसको देखते हुए आम आदमी पार्टी एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वम ये जिम्मेदारी ले रही है और पूरे प्रदेश में  क्षेत्रीय विधायक से उनके द्वारा 5 प्रमुख कार्यो का हिसाब मांग रही है। इस अवसर पर हेमा भण्डारी प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा, अनिल सती वरिष्ठ नेता, अशोक कश्यप विधानसभा उपाध्यक्ष, किरण दुबे अध्यक्ष युवा मोर्चा,पवन,शिशुपाल सिंह नेगी, साहूकार सिंह, पवन कुमार, जयपाल सिंह, संजू नारंग, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, तनुज शर्मा संगठन मंत्री, नरेंद्र कोरी उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, दिलीप, मयंक गुप्ता, सर्कल इंचार्ज मालती कोरी, रेखा कोरी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।