Skip to main content

श्री देवोत्थान सेवा समिति ने बैकुंठ धाम प्रवेश की प्रार्थना कर अग्रगति के लिए विदा किया

 


हरिद्वार। श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी) दिल्ली के तत्वावधान में निकाली गई 20 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में 9216 अस्थि कलशो के कनखल सतीघाट हरिद्वार पर हुए सामूहिक विसर्जन के बाद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल नरेन्द्र से आशीर्वाद लेकर टीम के 25 सदस्य सर्वपितृ अमावस्या के दिन समिति के महामंत्री एवं यात्रा संयोजक विजय शर्मा के नेतृत्व में दल हर की पौड़ी स्थित घाट पर 9216 हुतात्माओ की मोक्ष गति हेतु श्राद्ध,यज्ञ,हवन, तर्पण,नारायणबलि,साधु सेवा आदि अनुष्ठानों के साथ 1008 आहुतियां देकर उन सभी को बैकुंठ धाम प्रवेश की प्रार्थना कर अग्रगति के लिए विदा किया। अस्थि प्रवाह घाट पर पहुचने पर समिति के उत्तराखंड प्रांत के प्रमुख पं.राजीव तुम्बडिया,सहप्रांत प्रमुख उमेश कौशिक,सह प्रांत मंत्री श्री मती टीना शर्मा ने उनका अभिनंदन किया। अनिल नरेन्द्र ने कहा कि 20 वर्षों में मेरी समिति 1,50,,901(एक लाख पचास हजार नौ सौ एक) हुतात्माओ के गंगा के आंचल में मोक्ष प्रदान करा चुकी है,इस बार कोरोना काल में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खो दिया था,और उन्हें किसी कारणवश मोक्ष नही करा पाए थे, उन सभी को ससम्मान आज सभी कार्य संपूर्ण कर गति प्रदान की गई। इस अवसर पर गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री एडवोकेट तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि,प.वीरेन्द्र कौशिक सभा के वरिष्ठ सदस्यों सहित योगेन्द्र सिंह मान, निर्जला मान,डीके भार्गव, रामनाथ लूथरा,राजीव निशाना,अजय सेठी, अतुल गर्ग,विजय गर्ग, विजय कुमार, विकास शर्मा, सुनील डेढा,नमन शर्मा, आशीष कश्यप, ऋत्विक डेढा, खैराती लाल मनचंदा,कपिल मनचंदा,गोपाल वर्मा, साहिल वर्मा, दयादत्त भारद्वाज ने यज्ञाहुति देकर पितृदवो को विदा किया। पुण्य दायी अभियान सेवा समिति के रवीन्द्र गोयल,डा.चन्द्रधर काला, अवनीश गोयल, सतेन्द्र चैधरी,जानकी प्रसाद, यशपाल विजन, अनिल शुक्ला, चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने समस्त अतिथियों को कार्य संपन्न उपरांत जलपान का आयोजन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।