Skip to main content

पवित्र छड़ी यात्रा चारों धाम सहित सभी पौराणिक तीर्थो पर जाएगी-श्रीमहंत हरिगिरि महाराज


पवित्र छड़ी पहुची मायादेवी मन्दिर प्रागंण,जूना अखाड़ा के पदाधिकारियोें ने किया पूजन

हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा निकाली जाने वाली प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन प्रारम्भ हो गया है। गत दिवस बुधवार को देर शाम पवित्र छड़ी बागेश्वर से बागनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना तथा सरयू नदी के पवित्र संगम में स्नान कर नगर की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मन्दिर पहुच गयी है। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी,श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि,थानापति राजगिरि,श्रीमहंत पुष्कर गिरि,श्रीमहंत दीनदयाल गिरि साधुओं के जत्थे के साथ पवित्र छड़ी लेकर पहुचे। जहां श्री दुःखहरण हनुमान मन्दिर बिडला घाट पर जूना अखाड़ा के अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज,महंत उत्तम गिरि,श्रीमहंत पशुपति गिरि,थानापति राजेन्द्र गिरि,महाकाल गिरि,धर्मेन्द्र पुरी,हीरा भारती,कुमारानंद अमृतपुरी,महंत रणधीर गिरि आदि ने पवित्र छड़ी का पूजन किया। यहां से शोभायात्रा के रूप में पवित्र छड़ी मायादेवी मन्दिर पहुची,जहां निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर इसे मायादेवी मन्दिर शक्तिपीठ पर स्थापित किया। जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया यह पवित्र छड़ी यात्रा प्राचीन काल से चली आ रही है। लेकिन लगभग 70वर्ष पूर्व बागेश्वर से प्रारम्भ होने वाली यह पौराणिक छड़ी यात्रा कतिपय कारणों से स्थगित हो गयी थी,लेकिन 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व अखाड़ो ंके संयुक्त प्रयास से इसे पुनः प्रारम्भ किया गया। उन्होने बताया यह छड़ी यात्रा चारों धाम सहित उत्तराखण्ड के सभी पौराणिक तीर्थो के अतिरिक्त ऐसे तीर्थो पर भी जाएगी जो पौराणिक महत्व के होते हुए भी उपेक्षित है तथा जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। यात्रा का उददे्श्य इन तीर्थो का विकास करना तथा जनमानस का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराना है। ताकि इन तीर्थो के विकास के साथ साथ स्थानीय जनता को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो तथा उनकी सामाजिक,आर्थिक स्थिति में सुधार हो। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया कल शुक्रवार 15अक्टूबर को विजयदशमी के पावन पर्व पर पवित्र छड़ी का दोपहर तीन बजे हर की पैड़ी पर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद द्वारा पूजन किया जायेगा। श्री गंगा सभा के सभापित प्रदीप झा,महामंत्री तन्मय वशिष्ठ,उपाध्यक्ष जितेन्द्र विद्याकुल व अन्य पदाधिकारियों द्वारा गंगा व पवित्र छड़ी का पूजन कर इसे नगर भ्रमण के लिए रवाना किया जायेगा। पवित्र छड़ी कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के पश्चात वापिस मायादेवी मन्दिर पहुचेगी। जहां से निर्धारित कार्यक्रमानुसार उत्तराखण्ड की यात्रा के लिए रवाना की जायेगी। उन्होने बताया परम्परानुसार पवित्र छड़ी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रवाना करेंगे। इस सन्दर्भ में उन्हे पत्र दिया जा चुका है।  

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।