Skip to main content

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की संतो से भेंट कर लिया आर्शीवाद

 तय समय से पूर्व ही डाम कोठी पहुचे केन्द्रीय गृहमंत्री


हरिद्वार। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को सायंकाल हरिहर आश्रम पहुचकर संतो से भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,योगगुरू स्वामी रामदेव सहित कई संत एवं भाजपा नेता मौजूद रहे। हलांकि जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के साथ भेंट के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा कुछ ही सम्मानित संत मौजूद थे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को तय कार्यक्रमानुसार सायंकाल कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुचे। वहां पर उन्होने पारदेश्वर शिवलिंग का पूजा अभिषेक करने के बाद जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के साथ भेंट की। भेंट के दौरान केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,योगगुरू स्वामी रामदेव,गीतामनीषी ज्ञानदेव जी सहित कई अन्य संत मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के खास इंतजामात किये गये थे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री ने शनिवार को लगभग एक घंटे डामकोठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ बातचीत की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से आधा घंटे पहले ही शाह डामकोठी पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शाह सीधे डामकोठी के अंदर चले गए। उनके साथ डामकोठी में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष गए। अन्य कोई भी नेता अंदर प्रवेश नहीं कर सका। शाह डाम कोठी के अंदर 3.30 बजे गए और 4.26 पर शांतिकुंज के लिए निकले। अंदर तीनों नेताओं के मध्य हुई बातचीत का ब्योरा नहीं मिल सका। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अमित शाह को 04 बजे शांतिकुंज स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में पहुंचना था। डामकोठी का कहीं कोई कार्यक्रम नहीं था। लेकिन देहरादून से अमित शाह सीधा डामकोठी पहुंचे। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में सुरक्षा व्यवस्था ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही अन्य सुविधाएं जुटाई।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।