Skip to main content

प0ं नेहरू जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित, 25 किलो का केक काटकर किया वितरण

 


हरिद्वार। राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में देश के प्रथम प्रधानमंत्री प0 नेहरू जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता,त्वाई कमांडो प्रतियोगिता,क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ-साथ चित्र कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ,जिसमें लगभग 150 बच्चों से ज्यादा ने प्रतिभाग किया। सुबह 8ः00 बजे से शुरू हुई  कार्यक्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। कार्यक्रम में हरिद्वार की कई संस्थाओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 25 किलो का केक भी काटा गया। इस दौरान बच्चो को चाचा नेहरू के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। बाल दिवस के रूप में नेहरू जी का जन्म दिवस मनाया जाता है। संस्था की अध्यक्ष दीपा जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में कार्यक्रम मे पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। सुबह 8ः00 बजे आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों में 8 से 12 साल के बच्चे प्रतिभाग कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक और दर्शक मैच का आनंद लेने के लिए सुबह से ही पहुंचे हुए थे। क्रिकेट के साथ-साथ त्वाई कमांडो के बच्चों ने भी अपना हुनर दिखा कर नेहरू जी के जन्मदिन पर उन्हें याद कर उन्हे नमन किया। वही पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से भी नेहरू जी को याद किया गया और अच्छी पेंटिंग बनाने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी, पदम प्रकाश शर्मा,केन्द्र के सचिव सुखवीर, महासचिव संजय जोशी, सुभाष घई,आदित्य पंडित,डॉ हिमांशु द्विवेदी,अंजू द्विवेदी, अनुज शर्मा एडवोकेट ,कांग्रेसी नेता ओ पी चैहान,निगम पार्षद अनुज सिंह, वरुण बालियान, श्रमिक नेता राजवीर चैहान गणमान्य लोगों ने उपहार देकर बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चे से जुड़े कार्यकत्र्ता अनिल शर्मा, ललित गुर्जर, शिव दत्त, विभोर, नितिन, अजय शर्मा, अनिल भास्कर, विभास मिश्रा, बी एस तेजीयांन, कैलाश प्रधान,आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।